Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जिसका आज 7वां दिन है। ऐसे में जिला प्रशासन ने विभिन्न लोगो को पास जारी किए हैं जिसमें राशन विक्रेता के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करने वाले लोग भी शामिल हैं लेकिन ऐसे समय में कई लोगो ने साठगांठ कर अपने पास बनवा लिये जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम ने कई पास निरस्त कर दिये। लॉकडाउन के चलते मीडिया कर्मी, राशन विक्रेता और कई अन्य लोगो के जिला प्रशासन ने पास जारी किए थे ताकि वह अपनी सेवाएं जारी रख सकें। ऐसे समय में एलआईयू ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इन लोगों में कई लोग ऐसे हैं जो जिनके अनावश्यक रूप से पास बने हुए हैं और उसका वह दुरूपयोग कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने 7 लोगों के पास निरस्त कर दिये और चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति पास का दुरूपयोग करता पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *