Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेडिकल स्टोरों पर कराया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विभिन्न रोगों की दवा लेने नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में पहुंचे लोग मेडिकल स्टोर पर उचित दूरी बनाकर लाईन में लगे। अनेक मेडिकल स्टोरों पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गये थे जो दवा लेने के लिए आ रहे लोगों को कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर लाईन में लगने के लिए जागरूक कर रहे थे। सभी मेडिकल स्टोरों पर लोगों की लम्बी लाईने देखने को मिली। सुरक्षा कर्मीयों द्वारा लोगों को बताया जा रहा था कि उचित दूरी बनाये रखने से कोरोना वायरस के फैलने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। अनेक मेडिकल स्टोरों पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोल निशान भी बनाये गये थे जिनके भीतर दवा लेने आ रहे लोग क्रमवार खड़े होते दिखाई दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *