Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। जानकारी के मुताबिक संग्रामुपर सिरौली बरेली निवासी 37 वर्षीय विजेन्द्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह गत सायं बाईक से रामपुर रोड जा रहा था। रास्ते में वह बाईक खड़ी कर लघुशंका करने के लिए उतरा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक हल्द्वानी में डम्पर चालक था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *