चुनौती से लड़ने को सबका सहयोग आवश्यकः सीएम
The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat calling on the Union Home Minister, Shri Amit Shah, in New Delhi on August 19, 2019.
देहरादून(उद संवाददाता)। कोरोना के कहर और दहशत को देखते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से खास अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर उड़ रही अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकार की हिदायतों को सुनने और समझने की अपील जनता से की है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से कोरोना को लेकर खास जानकारी साझा की। साथ ही पीएम मोदी का साथ देने की अपील की। सीएम ने लिखा कि सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस चुनौती से लड़ने के लिए आप सबका सहयोग अति आवश्यक है। आप बिल्कुल भी ना घबराएं। सरकार द्वारा सभी जरूरी सेवाएं जैसे कि स्वास्थ्य,सफाई आदि सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी तरह राशन, सब्जियां, फल,पेट्रोल,डीजल आदि महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति भी सुचारू रूप से जारी रहेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें। केवल सरकार की हिदायतों को समझें। सभी से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ“वान पर कल रविवार,22 मार्च को सुबह 7बजे से रात्रि 9 बजे तक फ्जनता कफ्र्यूय् में सहयोग दें। भारत सरकार और राज्य सरकारों के सामूहिक प्रयास से हम कोरोना वायरस के संक्रमण पर विजय पाने पर अवश्य सफल होंगे।
