थाना चैकियों को किया सैनेटाइज
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाध्चैकियों एवं पुलिस कार्यालयों में महामारी से बचने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थाना अध्यक्षध्चैकी एवं शाखा प्रभारियों को अपने-अपने थानाध् चैकियों एवं शाखाओं के मुख्य द्वार पर वायरस से बचाव हेतु सुरक्षा सामग्री रखवाए जाने एवं स्वास्थ्य मंत्रलय भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानाध्चैकियों एवं पुलिस कार्यालयों के मुख्य द्वार, वासवेशन, कर्मचारी भोजनालयो एवं कर्मचारी बैरको में हैंडवॉश पानी की बाल्टी एवं हैंड सैनिटाइजर रखवाये गए हैं। जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुलिस थानाध्चैकी एवं कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों को भी कोरोना वायरस से बचाव एवं फैलने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त समस्त थानाध्चैकियों के संपूर्ण परिसर को सैनेटाइज कराया गया है।


