Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार से बरामद की दो पेटी अंग्रेजी शराब

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने एक वाहन से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोेपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गत दिवस पुलिस ने काशीपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे कार संख्या यूकेै- 06एक्यू/1515 की घेराबंदी कर तलाशी ली तो कार में दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी जिसमें 48 पव्वे राॅयल स्टैग और 48 पव्वे इम्पीरियल ब्लू केेपाये गये। पुलिस ने इस मामले में गली नं. 1 इंदिरा कालोनी निवासी जगमोहन अरोरा पुत्र काशीराम अरोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने दूसरी तरफ खेड़ा निवासी सतपाल पुत्र तुलाराम के कब्जे से 300 पाउच अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *