Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एम्स से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, पुलिस और डॉक्टरों ने पकड़ा

ऋषिकेश(उद सहयोगी)। ऋषिकेश एम्स से कोरोना का एक संदिग्ध मरीज भाग गया और काफी देर तक अस्पताल में किसी को पता ही नहीं चल पाया। इसकी जानकारी बाद में लोगों वने अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की टीम और पुलिस ने विदेशी पर्यटक को ऋषिकेश के गंगा घाट में बने आस्था पथ से पकड़ लिया। वो वहां काफी देर से बैठा हुआ था। उसे किसी तरह पकड़कर फिर से वापस अस्पताल लाया गया। इससे पहले हरिद्वार में भी एंबुलेंस से कोरोना का एक संदिग्ध मरीज भाग गया था, जिसे बाद में उसके घर से पकड़कर लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *