Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बच्चों के विवाद मेें परिजन भिड़े,तोड़फोड़

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गतरात्रि कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप में मामूली बात को लेकर बच्चों मेें हुए विवाद के पश्चात बच्चों के परिजनों में जमकर मारपीट हुई और एक दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया गया। दोनों पक्षों के कई लोगों को ेचोेटें भी आ गयीं। दोनों पक्षों ने पुलिस को मामले केी जानकारी दी। पुलिस ने रात्रि में ही दोनों पक्षों के कुछ लोेगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार गतरात्रि कृष्णा कालोनी में किसी बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया जिसके पश्चात बच्चों के परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनमें तीखी नोंकझोंक शुरू हो गयी जो मारपीट में बदल गयी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की किराने दुकान मेें जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान मोहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। मारपीट में चार महिलाओं सहित कई अन्य लोगों को चोटें आ गयीं। रात्रि में ही दोनों पक्ष थाने आ पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गयी थी। घायलों में कलावती, सुशीला, शान्ती, कोमल आदि शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *