August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

लालकुआ(उद संवाददाता)। ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी। जानकारी के अनुसार आज प्रातः एक ट्रेन मुरादाबाद से काठगोदाम आ रही थी। तभी हल्दूचैड़ के समीप एक बुजुर्ग महिला ट्रेेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त बमेठा बंगर केशव निवासी हंसा पांडे के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *