Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वंशीधर भगत ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

हल्द्वानी(उद संवाददाता)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ग्रामीणों की शिकायत पर कालाढूंगी हनुमान मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। श्री भगत के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया कि कालाढूंगी में हनुमान मंदिर से गणेश जोशी के घर तक जाने वाली सड़क के निर्माण में मानकों व गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्थलीय लोगों की शिकायत थी कि सड़क में पुलिया बनाने में बारीक रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है और रोड़ी नहीं डाली जा रही है इस पर श्री भगत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हिम्मत सिंह रावत व अन्य अधिकारीयों के साथ सड़क का स्थालीय निरीक्षण किया और कहा कि पुलिया के सूखने के बाद इस पर रोलर चला कर पुलिया का निरीक्षण किया जाये साथ ही सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने और मानकों काध्यान रखने का विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *