Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौरक्षा दल ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। गौ रक्षा दल ने अपरजिलाधिकारी से मिलकर गौ शाला व आवारा पशु छोड़ने वालो पर कार्रवाई की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शहर में कई लोग पशुओं के बीमार होने पर उन्हें आवारा छोड़ देते हैं जिससे अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही दुर्घटनाओं की आंशका बढ़ जाती है। ऐसे में आवारा पशुओं को इस तरह खुला छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। ज्ञापन देने वालों में विराट कुमार आर्य, वीरेंद्र यादव, हरदेव सिंह, मिंटू जोहरी, हरविंदर चुघ,सोनू अग्रवाल,विजय बाजपेई, राकू आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *