Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गूगल पे एकाउंट से लाखों की नकदी गायब

किच्छा,(उद संवाददाता)। गूगल पे एकाउंट से एक व्यक्ति की लाखों की नकदी गायब हो गयी। किशनपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने ऑनलाइन फ्लिप कार्ट से एक मोबाइल मंगाया था जिससेे उसके डेबिट कार्ड से 44099 रूपए कट गये थे। उसे मोबाइल पसंद नहीं आया तो उसने आर्डर कैंसिल कर दिया लेेकिन सात दिन तक उसे रूपए वापस नहीं मिलेे। इस बाबत जब उसने बात की तो पता चला कि उसके रूपए ऑनलाइन आयेंगे। उनके कहे के अनुसार उसके गूगल पे पर एक ओटीपी आया और कहा गया कि कम्पनी के एकाउन्ट से पैसे ले लो। उन्होंने कम्पनी का गूगल पे एकाउंट नम्बर बताया और ओटीपी नम्बर बताया तथा रिफण्ड मेें रूपए भरकर ओके करने को कहा। जैसे ही उसने ओके किया तो उसके गूगल पे एकाउंट से 486090 रूपए कट गये। राजेश ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *