Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बच्चे को चोरी करते पकड़ने पर, दुकान में की तोड़फोड़

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिवस आजादनगर ट्रांजिट कैंप में एक बच्चे को चोरी करते पकड़े जाने पर उसके परिजनों ने दुकान में पहुंचकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि दुकानदार की जेब से हजारों की नकदी भी छीन ली। राजा कालोनी निवासी देव कुमार का कहना है कि उसकी मोहल्ला आजादनगर में कास्मेटिक की दुकान है। गत दोपहर एक बच्चा उसकी दुकान से सामान चुराकर ले गया। जब वह उसके पीछे पीछे गया और उसे पकड़ने के बाद उसे डांटा और भेज दिया। देव का कहना है कि कुछ देर बाद बच्चे के परिवार के कई सदस्य उसकी दुकान पर आ धमके और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसकी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। देव का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 10हजार की नकदी छीन ली और दुकान का सामान भी तोड़ दिया और जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *