August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने पर युवक नामजद

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मो- सुहेल खान व अन्य तमाम लोगों ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गतरात्रि जामा मस्जिद सीर गौटिया में एनएच एवं प्रशासन द्वारा मस्जिद की मीनार हटाने का कार्य चल रहा था। तभी आदर्श कालोनी निवासी ऋषि कक्कड़ ने मस्जिद की मीनार का वीडियो बनाकर समाज के लोगों के खिलाफ गाली गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट फेसबुक पर वायरल कर दी। जिससे मुस्लिम समाज में रोष है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ऋषि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *