Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। मामूली बात पर एक कलयुगी बेटा रात बाप से भिड़ गया। छोटे भाई ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला महेशपुरा निवासी जरनैल सिंह से देर रात उसका बड़ा बेटा किसी बात को लेकर नोकझोंक करने लगा। देखते देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस बीच जब जरनैल के छोटे बेटे हरप्रीत सिंह ने बीच- बचाव का प्रयास किया तो बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसका सिर फाड़ डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों भाइयों को हिरासत में लेते हुए घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *