Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बनभूलपुरा पुलिस ने गफूरबस्ती वार्ड 24 बनभूलपुरा निवासी रईस उर्फ बबलू पुत्र मो- उमर को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के समीप 7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी से इकबाला उर्फ चाचा से लाता है और पुड़िया बनाकर बड़ी मण्डी में ढाई सौ रूपये के हिसाब से बेच देता है। पुलिस के मुताबिक आरोप रईस ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है जो पहले भी हत्या के प्रयास, गुंडा नियन्त्रण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *