Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया स्वागत

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरोरा ने कहा कि कार्यकारिणी में निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। निश्चित ही नई कार्यकारिणी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मिल जुलकर पार्टी का परचम लहराने में अहम भूमिका निभायेंगे। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं उस पर वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीधर, अंजू भुîóी, अमित नारंग, दिगम्बर कनयाल, अम्बीक चैधरी, महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, जिलामंत्री डी के जोशी, अजीत साह, मीना मजूमदार, विजय पाल जाटव, छिद्रोवती राणा, भुवन जोशी, जिला कोषाध्यक्ष विजय फुटेला, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, सोशल मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी ईश्वरी प्रसाद राठौर के अलावा मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील यादव, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, विवेक राय, हरीश खानवानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *