Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। कुर्मी महासभा ने कलेक्टैªट में प्रदर्शन कर डीएम नीरज खैरवाल को ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पटेल पार्क में 17-48 लाख रुपए से सौंदर्यकरण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया गया है। परंतु नगर निगम ठेकेदार द्वारा पार्क में टाइल नहीं लगाई गई। वही पटेल जी की प्रतिमा के पास टूटी हुई टाइल भी नहीं लगाई पाईपलाइन लाइन का कार्य भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि नगर निगम द्वारा मिलीभगत कर कार्य पूरा हुए बिना ही पूरा भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के उक्त ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए पटेल पार्क के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाये।ज्ञापन देने वालों में सौरभ गंगवार, के-पी- गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, महेश गंगवार, प्रेम पाल गंगवार, चंद्र पाल, गंगवार, भगवान सिंह, रामपाल सिंह, पूनम महतो, बेला मंगल सिंह, अंजू, कनिका, सरिता पांडे, कमलेश गंगवार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *