Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून।  सदन में आज कैबिनेट की बैठक प्रारम्भ हुई और दोपहर को कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। सरकार की इस कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव आये जिन पर त्रिवेंद्र कैबिनेट ने चर्चा की। चर्चा के बाद 13 में से 10 प्रस्तावों पर त्रिवेंद्र कैबिनेेट की मुहर लगी। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बैठक में आए 13 प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी और साथ ही जिन 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी उसकी भी जानकारी दी। मदन कौशिक ने कहा कि बाकी 3 फैसलों पर अगली बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट की बैठक में देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण में 78 पदों को मंजूरी, विधिक सेवा प्राधिकरण में आंशिक संशोधन, उत्तराखंड निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन, कक्षा 5 और 8 में फेल होने पर मुहर लगी,  उच्च शिक्षा में हरिद्वार यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी रुड़की को विश्वविद्यालय की मान्यता, राज्य विश्व विद्यालय विधेयक 2020 के अध्यन के लिए कैबिनेट की सब कमेटी का गठन, उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद अधिनयम 1995 में आंशिक संशोधन, उत्तर प्रदेश की जगह उत्तराखंड किया गया नाम, उच्च शिक्षा मंत्री होंगे उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, नैनीताल में एमएचटी फैक्ट्री जो बन्द हो गयी है जिन विभागों की भूमि पर कम्पनी बनी थी उन विभागों को भूमि वापसी की मंजूरी, बची भूमि का एनबीसीसी ने निकाला मूल्य, 72 करोड़ में बची भूमि खरीदेगी राज्य सरकार, निजी पट्टðे की भूमि पर खनिज करने को किया गया सरलीकरण के, निजी पट्टðे के खनन पर सरकार की जगह डीएम को मिला खनन की स्वीकृति देने का अधिकार, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इको सेंसेटिव जोन को लेकर सहमति जतायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *