Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रिश्तेदार ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। रिश्तेदार ने एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 11 खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 9 वर्षीय पुत्री टीवी का रिसीवर लेने उसकी बुआ के घर सड़क पार गयी थी जहां उसका भांजा घर पर था। उसकी बेटी ने जब टीवी का रिसीवर मांगा तो उसके भांजे ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर उसका बेटा वहां पहुंच गया और आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *