Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। जिला खेल कार्यालय व राज्य हैंडबॉल संघ उत्तराखंड के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जिलो से लगभग 11टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा किया गया। उन्होने सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता संचालन रघु रावत हैंडबॉल प्रशिक्षक रूद्रपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक, अनिल कुमार, मनीष पंत, योगेश, आशीष खाती, आँचल, कविता, अंजू, सपना इस अवसर पर सुरेश बिष्ट, हरीश राम, रघुवीर सिंह, नीतीश कुमार,अल्पना त्यागी, मनोज सिंह, धीरज जोशी, हरीश जोशी, निशान्त मेहता, कुँवर राम, महेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, पूनम मेहता, नीता पोखरिया, व शहर के गणमान्य नागरिक, िखलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। अन्त में जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *