Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की दस बैटरियों समेत पांच गिरफ्तार

काशीपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी की दस बैटरियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरीदनगर ठाकुरद्वारा निवासी सलमान पुत्र अमजद, फिरोज पुत्र हबीबुर्रहमान, जीशान पुत्र शकील, फईम पुत्र यामीन और अब्दुल्लापुर ठाकुरद्वारा निवासी मो- रजा उर्फ राजा पुत्र फिरासत हुसैन को धर दबोचा। उनकी निशानदेई पर पुलिस ने ढेला पुल और ठाकुरद्वारा स्थित एक दुकान से चोरी की दस बैटरियां बरामद कीं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंनेे कुण्डा थाना क्षेत्र व अन्य स्थानों से ये बैटरियाां चोरी की थीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, रविन्द्रवीर, विनोद जोशी, कां- वीरेंद्र यादव, राजू पुरी, सुनील तोमर, अनिल त्यागी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *