Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

किच्छा। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के दावेदारो ने कमर कस ली है जिसके चलते अध्यक्ष पद हेतु लगभग आधा दर्जन दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के दावेदार भी चुनावी मैदान में उतरने को उत्सुक हैं। विदित हो कि पिछले 6 वर्षो से अधिक समय बाद भी किच्छा नगर व्यापार मंडल चुनाव सम्पन्न नहीं हो पा रहे थे। बता दें कि जिला कार्यकारणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियो की ओर से व्यापारियो की मांग पर में नगर व्यापार मंडल के चुनाव जल्द कराये जाने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार मंडल चुनाव के सम्बन्ध में संगठन के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में व्यापार मंडल के चुनाव जल्द कराने की रणनीति तय की है। उन्होंने बताया कि जनपद के रुद्रपुर, किच्छा, नानकमत्ता, सितागंज, गदरपुर में पिछले लम्बे समय से व्यापार मंडल के चुनाव किन्ही कारणो से सम्पन्न नही हो सके थे। श्री हंसपाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार भुîóी के निर्देश पर सभी स्थानो पर व्यापार मंडल के चुनाव कराये जाने के लिए बैठको का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम किच्छा नगर व्यापार मंडल का चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। जिसके लिए आगामी 11-12 फरवरी को नगर के व्यापारियो की चुनावी बैठक सम्पन्न की जायेगी। जिसमे चुनाव से सम्बन्धित सभी व्यापारियों से सुझाव लिये जायेगे, साथ ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। जबकि मार्च माह में चुनाव सम्पन्न कराये जाने का लक्ष्य है। इधर व्यापार मंडल के चुनाव जल्द होने का संकेत मिलने पर विभिन्न पदो के लिए तमाम नाम चर्चा में है जिनमें अध्यक्ष पद के दावेदारों में मुख्य रुप से सचिन चावला, जगरुप सिंह गोल्डी,ओम प्रकाश अग्रवाल , राजकुमार बजाज, प्रमोद ठुकराल, दुर्गेश गुप्ता के नाम अभी तक सामने आ चुके है। इसके अलावा महामंत्री पद एवं कोषाध्यक्ष पद के नामो पर भी दावेदारो की लम्बी सूची सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *