Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, आनन-फानन में पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लखनऊ से काठगोदाम जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह 6ः00 बजे लखनऊ से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन किच्छा रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। इसी दौरान पानीपत हरियाणा निवासी 35 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र रामकिशन ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन किच्छा की ही बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसके परिजनों को सूचित करने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *