August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुराने अस्पताल के बरामदे में मिला भ्रूण

रूद्रपुर(उद संवाददाता) । आज प्रातः पुराने जिला अस्पताल के बरामदे में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के मुताबिक गत सायं पुराने अस्पताल के कर्मचारी ताला लगाकर घर चले गये थे। आज प्रातः जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अस्पताल के बरामदे में एक भ्रूण था जिसको देख कर वहां हड़कम्प मच गया। अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण का पंचनामा भर पोेेस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि भ्रूण लगभग 4 से 5 माह का है और यह भ्रूण लड़की का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *