Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार गड्ढे में पलटी,युवक की मौत,चार लोग गम्भीर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मध्य रात्रि विवाहिक समारोह में शामिल होकर कार में सवार युवक घर हल्द्वानी लौट रहे थे। मार्ग में दिनेशपुर मोेड़ के समीप कार अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा पलटी। इस दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गयी जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचेे और मामले की जानकारी ली तथा जिला चिकित्सालय पहुंच कर शव कोे अपने कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लियेे भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर मुख्य चैराहा हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय किशन सिंह राना पुत्र दलीप सिंह अपने अन्य साथियों 22 वर्षीय ग्राम आनन्दपुर निवासी आदित्य दरम्वाल पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, 27 वर्षीय रवीश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, 27 वर्षीय लक्की सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी जगतपुर गौलापार हल्द्वानी व क्षितिज दरम्वाल पुत्र भूपाल सिंह के साथ कार संख्या यूके 04 एबी 4675 में सवार होकर गत दिवस वैेवाहिक समारोह में शामिल होने गये थेे। मध्य रात्रि जब वह कार में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे तो दिनेशपुर मोड़ के समीप कार अनियन्त्रित होकर मार्ग किनारे गड्डे में जा पलटी। इस दुर्घटना में कार सवार सभी युवकों को गम्भीर चोटें आ गयी। राह गुजरते लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित किया जब कि अन्य घायलों का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर आ पहुुंचे और घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। इधर मृतक किशन के परिजनों के पहुंचते ही उनमें कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *