Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कच्ची शराब और अवैध असलहों के साथ एक दबोचा

गदरपुर,(उद संवाददाता)। सकैनिया पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र से 30 लीटर कच्ची शराब एवं अवैध असलहों के साथ एक व्यक्ति का धर दबोच कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार सकैनिया पुलिस चैकी के उपनिरीक्षक शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट एवं सिपाही तारादत्त पंत की टीम ने ग्राम कलकत्ती निवासी लखविन्दर सिंह पुत्र हाकम सिंह को सीमावर्ती कलकत्ती के जंगल से उस समय धर दबोचा जब वो एक टयूब में 30 लीटर कच्ची शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने लखविन्दर सिंह के पास से 12 बोर की एक देशी बंदूक एवं पांच कारतूस भी बरामद किये। पुलिस ने लखविन्दर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-25 एवं आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत अभियोग दर्ज किया और मेडिकल के उपरांत न्यायालय भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *