Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अभियुक्त फिरासत अन्सारी (24) उर्फ भये पुत्र शराफत अन्सारी निवासी इन्द्रानगर वार्ड नं0 33 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल को शनिबाजार रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4-2 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ के दौरान अभियुक्त फिरासत ने बताया कि वह काफी वर्षों से सब्जी मण्डी में सब्जी का ठेला लगाता है। सब्जी की आड़ में चोरी छिपे स्मैक बेचता है। वह स्मैक किच्छा निवासी समीर से सस्ते दामों पर खरीदकर हल्द्वानी में महंगे दामों में बेचता है। वह सब्जी मण्डी क्षेत्र के इर्द-गिर्द स्मैक बेचता है। अभियुक्त फिरासत का सगा भाई रियासत पुत्र शराफत दो बार स्मैक की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी में जेल जा चुका है। वर्तमान में भी वह जेल में बंद है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, संजीत कुमार, मुन्ना सिंह, अमनदीप रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *