Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूली बच्चों को टूर पर ले जा रही मैक्स पलटी, 24 बच्चे घायल

बागेश्वर।(उद सहयोगी)। थमेश्वर मंदिर वज्यूला के पास स्कूली बच्चों को ले जा रही मैक्स अचानक सड़क पार कर रहे एक बालक को बचाने के प्रयास में पलट गई। वाहन में 25 से अधिक बच्चे सवार बताये गए। इस दुर्घटना में कई बच्चों को चोट आई है। सभी चोटिल हुए बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जिनमें से एक बालक को पैर में काफी चोट आई है, बाकी की हालत अब सामान्य है। बैजनाथ बिनखोली मोटर मार्ग पर सुबह हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर पलटगई। हादसे में 24 बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रीराम पब्लिक स्कूल की मैक्स सुबह छात्रें को स्कूल के लिए लेने गई थी। इस दौरान बैजनाथ मार्ग पर अचानक मैक्स नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। लेकिन लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस आधे घंटे बाद वहां पहुंची। लोगों ने किसी तरह बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। 23 बच्चों का इलाज सीएचसी गौचर में चल रहा है, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *