Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

किच्छा(उद संवाददाता)। रंजिश के चलते एक युवक ने चाकुओं से गोदकर दूसरे युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दिन दिहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक वार्ड नं-16 निवासी तीस वर्षीय विकास पुत्र रूपकिशोर मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला था जो किच्छा में पिछले कई समय से टुक-टुक चलाता था। बताया जाता है कि वार्ड के ही रहने वाले बीस वर्षीय सूरज से उसके परिवार की रंजिश थी क्योंकि कुछ समय पूर्व विकास के परिवार का सूरज के परिवार का झगड़ा हुआ था। और विकास के परिजनों ने सूरज के पिता केदार राठौर की हत्या कर दी थी। जिसमें विकास का बड़ा भाई जेल में है। इसी मामले को लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही थी। आज प्रातः विकास अपने घर से दवा लेने जा रहा था तब भी सूरज ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़ तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। दिन दिहाड़े हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सूरज से थाने में सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी के सरेंडर करने से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। पुलिस हिरासत में हत्यारोपी ने बताया कि पिता की हत्या के बाद वह विकास से रंजिश रखता था और नानकमत्ता से चाकू खरीदकर लाया था आज जब नई बस्ती बीस फुटा रोड पर विकास उसके सामने आया तो उसने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक विकास के दो बच्चे और वह अपने बड़े भाई के बच्चों को भी पाल रहा था। उसके मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *