Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के सैकड़ों इंजेक्शनों के साथ युवती गिरफ्तार

रूद्रपुर। नशे के सैकड़ों इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने एक युवती को गिरफ्रतार कर लिया। एएसपी देवेन्द्र पिंचा एवं एसपी क्राईम प्रमोद कुमार ने बताया कि गत दिवस वार्ड नं0 पांच खेड़ा कालोनी निवासी शहनाज अंसारी पुत्री अहमद हुसैन उर्फ छोटे मास्टर को उसके घर के बाहर झील के पास से गिरफ्रतार किया गया। उसके कब्जे से 331 नशे के इंजेक्शन बरामद किये गये। जिनमें एविल के 115, डाईजीपाम के 108 और बुपरेनो रिपाइन लिजेसेस के 108 इंजेक्शन शामिल थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में सीओ अमित कुमार, एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी, एसआई केजी मठपाल, होशियार सिंह, कां- ललित कुमार, ममता आर्या आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *