Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फर्नीचर गोदाम में भड़की आग,लाखों का माल राख

काशीपुर(उद संवाददाता)। फर्नीचर के गोदाम में सुबह अज्ञात कारणों से भड़की आग ने लाऽों का माल जलाकर ऽाक कर डाला। इस दौरान दमकल कर्मियों ने बमुश्किल भड़की आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना स्थित ग्राम मिस्सरवाला कालौनी निवासी मोहम्मद सलीम का काशीपुर में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने शालीमार फर्नीचर्स के नाम से शोरूम है। प्रतिष्ठान स्वामी ने शालीमार फर्नीचर्स का ग्राम मिस्सरवाला में गोदाम बना रऽा है । बताया जाता कि गोदाम में बड़ी संख्या बैड, सोफे, डायनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सियां एवं कच्चा माल प्लाई बोर्ड व कीमती लकड़िया पड़ी थी। आज सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुंआ तथा आग की लपटें उठती देऽ कालोनीवासियों में हड़कंप मच गया । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी किसी इसकी सूचना पुलिस एवं फायरब्रिगेड को दे दी । सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस व काशीपुर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां, जसपुर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई । फर्नीचर के गोदाम में आग इतनी भीषण थी की आग बुझाने में फायरकर्मियों के पसीने छूट गए । बाद में घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में भड़की आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम में रऽा लाऽों का माल जलकर स्वाहा हो गया । ऽबर लिऽे जाने तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका था। अग्निशमन अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *