Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। विगत दिवस मोहल्ला आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गयी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। मोहल्ला आजादनगर निवासी शेर सिंह का कहना है कि गत 30 जनवरी की सायं उसकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गयी। काफी ढूंढने के बाद पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *