Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी विदाई

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। सेवानिवृत होने पर एसएसपी वरिंदरजीत सिंह व अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को विदाई दी। एसआई पीटी हेम सिंह मर्तोलिया ने पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और उधमसिंहनगर एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने नैनीताल, लखनऊ, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, हेड कां- तनवीर अब्बास ने रामपुर, पीलीभ्ज्ञीत, बिजनौर, बरेली, उधमसिंहनगर में अपनी सेवाएं दीं। तनवीर अब्बास को वर्ष 2018 में सराहनीय कार्य के लिए विभाग की ओर से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गेंदा आशा को भी सेवानिवृत होने पर विभाग की ओर से विदाई दी गयी। एसएसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *