Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की भिड़ंत से बाइक सवार वृद्ध की मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। देर शाम कार से बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक बाजपुर पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। इधर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मानपुर उत्तरी तहसील स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी आशिक अली 60 वर्ष पुत्र बुद्धा गत देर शाम बिलासपुर रामपुर स्थित अंदाबाद मैं रिश्ते की समधन की मौत में शामिल होने के बाद गांव के ही जफीर 35 वर्ष पुत्र सूखा के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर बाजपुर दोराहा के समीप स्थित लाडी फार्म के पास स्थित गुरुद्वारे के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने आरोपी कार चालक को दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *