Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बीते दिनों मोहल्ला ठाकुरनगर में कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से चोरी हुए लैपटॉप सहित किशोर समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला ठाकुरनगर निवासी राजकिशोर पुत्र छोटेलाल का ठाकुरनगर में सक्सेस प्वाइंट कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट नाम से प्रतिष्ठान है जहां वह छात्रें कोा कम्प्यूटर की शिक्षा देता है। उसने बताया कि गत 23जनवरी को दो अज्ञात युवक संस्थान में डेमो क्लास लेने के बहाने आये और लैपटाप चोरी कर ले गये। पुलिस ने रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गत दिवस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोर सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेई पर चोरी गया लैपटाप भी बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *