Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगी

काशीपुर(उद संवाददाता)। ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन डाल कर हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस बार आरोपी काशीपुर निवासी एक फौजी बताया गया। लाल कुआं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को तहरीर देकर लालकुंआ थाना क्षेत्र निवासी उमाशंकर गुरुरानी पुत्र बसंतबल्लभ गुरुरानी ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी में तैनात बताकर एक स्कूटी बेचने का विज्ञापन ओ एल एक्स पर दिया था। विज्ञापन पर दिये मोबाइल नंबर पर जब उमाशंकर ने बात की तो उक्त व्यक्ति ने स्कूटी के लिए अलग अलग चार्ज के नाम पर उससे 42416 रूपये अपने पेटीएम खाते में मंगा लिए। साथ ही कहा कि 29 जनवरी को कोरियर ब्वाय उसके पास स्कूटी पहुंचा देगा। जब निर्धारित तिथि को स्कूटी नहीं पहुंच तो उमाशंकर ने कोरियर के दिये गये नंबर 8876735699पर फोन किया। इस पर उन्हें बताया गया कि कोरियर के पास मेल नहीं आया है। उमाशंकर ने जब पुनः उक्त युवक को फोन किया तो उसने 13199 रुपये की फिर मांग की। और यह रूपये देने पर ही स्कूटी की डिलीवरी की बात कही। तब उमाशंकर को अहसास हुआ कि स्कूटी बेचने के नाम पर उससे ठगी हो चुकी है। भुक्तभोगी ने लाल कुआं पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *