Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता को बदमाश ने गोली मारी

रुड़की(उद सहयोगी)। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में भाजपा नेता रामपाल कश्यप को अज्ञात गोली मारकर फरार हो गए हैं। वहीं बीजेपी नेता की गोली लगने की सूचना पर एसपी देहात, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने नेता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई जगह चेकिंग की जा रही है।शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। जिस भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी है वह ओबीसी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *