Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार मेडिकल स्टोरों पर चोरों का धावा

काशीपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार मेडिकल स्टोरों पर धावा बोलकर हजारों की नकदी और सामाान उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाबी कालोनेी निवासी गुरमान सिंह पुत्र बंता सिंह का सरकारी अस्पताल गेट पर विवेक मेडिकल स्टोर, भारतीय जन औषधि केंद्र,मान्या सर्जिकल और जान्वी मेडिकल स्टोर नाम से चार प्रतिष्ठान हैं। गतरात्रि वह और सेल्समैन चारों मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गये। इस दौरान अज्ञात चोरों ने मेडिकल स्टोर के पिछले हिस्से में प्रवेश कर लगभग 9इंच की दीवार काट दी और एक मेडिकल स्टोर में घुस गये। उसके बाद चोरों ने एक के बाद एक चारों मेडिकल स्टोरों की दीवारें काटकर वहां रखी लगभग 80हजार की नकदी, दो लैपटॉप, दो एलसीडी, दवाएं व जरूरी कागजात उड़ा लिये। सूचना मिलने पर कटोराताल चैकी इंचार्ज अमित शर्मा मौके परपहुंचे और सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू की। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *