August 10, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिंदल हुंडई ने की नई सेडान कार ओरा लांच

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। किच्छा बाईपास रोड स्थित हुंडई कार के शोरूम बिंदल हुंडई में नई सेडान कार ओरा को लांच किया गया जिसका अनावरण मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार 1-2लीटर पेट्रोल बी56, 1-0टर्बो पेट्रोल और 1-2लीटर बी56 ईको टार्क डीजल इंजन में उपलब्ध है जहां पेट्रोल कार का माइलेज 20-5किमी- प्रति लीटर और डीजल कार का माइलेज 25-35 किमी- प्रति लीटर तक होगा। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आयेगी। बोल्ड और स्टाइलिश माडर्न डिजाइन, प्रीमियम और स्पेसियस इंटीरियर्स, प्रोजेक्टर हेड लैंप, शार्क फिन एंटेना, एअर कर्टेन, डायमंड कट एलाय व्हील, पार्शियल ट्रे, मैप पॉकेट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी, रियर एसी, वेंट, इको कोटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, हेडलैम्प एस्कार्ट फंक्शन, एबीएस, डयूल एअर बैग रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, स्पीड सेंसिंग, आटो डोर लॉक, 20-25सेमी- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13-46 सेमी- डिजिटल स्पीडोमीटर एंड क्लस्टर विद मल्टी इनफार्मेशन डस्प्ले, रियर डिफॉगर आदि इस कार की खूबियां हैं। इस कार के लांच के मौके पर बिंदल हुंडई के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद बिंदल और राजकुमार बिंदल ने बताया कि हुंडई ने एक वाजिब दाम में बहुत ही अच्छी कार लांच की है जिसकी कीमत 579900 रूपए से शुरू होती है। इस दौरान मुख्य प्रबंधक राजीव अग्रवाल, सुरेश गुसाईं, अंकित गुप्ता, अमित मिश्रा, प्रवीण तिवारी, पंकज पटैरिया व अन्य गणमान्य लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *