Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जमीन धोखाधड़ी के मामले में व्यापारी पर मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जमीन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। दर्ज रिपोर्ट में विकासपुरी नई दिल्ली निवासी शालिनी चड्डा पत्नी शम्मी चड्डा ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में आवास विकास निवासी अतुल गुप्ता पुत्र अर्जुन गुप्ता से रामपुर में 7-10लाख का एक प्लाट का सौदा किया था जिसकी रजिस्ट्री करा दी थी। जब जगह की नापजोख की गयी तो वह कम पायी गयी। जब उसने अतुल से शिकायत दर्ज करायी तो वह  टाल मटोल करने लगा। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर अतुल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *