Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गढ़वाल रायफल्स के जवान की सकुशल वापसी की मांग

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गढ़वाल रायफल्स के जवान राजेंद्र सिंह नेगी की पाकिस्तान से सकुशल वापसी की मांग को लेकर पंचायत सदस्य संदीप चीमा के नेतृत्व में तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में उन्होने कहा कि सेना के जवान राजेंद्र सिंह नेगी गढ़वाल रायफल्स में कार्यरत हैं जो जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात थे। 8 जनवरी से वह गलती से पाकिस्तान सीमा में चले गये थे।उन्होंने कहा कि पूर्व में वीर जवान अभिनन्दन की तरह नेगी की भी सकुशल वापसी करायी जाये। ज्ञापन देने वालों में ंसमरवीर सिंह, किशोर कुमार, त्रिलोक सिंह मक्क्ड़, सन्नी जायसवाल, गोपी चीमा, अंकुर वर्मा, रवि अरोरा, जावेद अख्तर, नीशु कक्कड़, नंदलाल, प्रिंस बत्रा, प्रांजल गाबा, पंकज गांधी, आशीष यादव, सचिन अरोरा, राजन ठकराल, सचिन सक्सेना, रवि कुमार, युविक बत्रा, गुरविंदर सिंह, अंकुश असवाल, आशीष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *