Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में विगत दिवस हाथ सेंकता श्रमिक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे यहां लेकर आये। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकाारी के अनुसार मोहल्ला रम्पुरा निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र देशराजपिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में सिडकुल स्थिता किसी फैक्ट्री में कार्य करता है। उसने बतायाय कि विगत सायं वह अपने साथियों के साथ फैक्ट्री परिसर में आग जलाकर हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान एक साथी ने बोतल से फिनाइल आग में उड़ेल दिया जिससे आग अचानक तेजी से भड़क उठी। समीप बैठा होने के कारण वह आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए हरिद्वार चिकित्सालय ले जाया गया जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे यहां जिला चिकित्सालय ले आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *