Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर के ताले तोड़ बाइक और जेवरात उड़ाये

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चोरों ने घर के ताले तोड़कर मोटरसाइकिल व हजारों की कीमत के जेवरात उड़ा लिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार प्रीत विहार गली नं- 1 निवासी जमील खान सिडकुल में नौकरी करते हैं। वह किसी कार्यवश अपने परिवार के साथ पटना गये हुए थे और घर में ताले लगे हुए थे। गतरात्रि चोरों ने घर के ताले तोड़कर बाइक संख्या यूके-06एकेध्8472 और अलमारी में रखे 50हजार कीमत के सोने और चांदी के जेवरात उड़ा लिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *