Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत

काशीपुर,(उद संवाददाता)। सड़क हादसेे में एक निजी फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से मलिका खुटार शाहजहांपुर निवासी स31वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह धनौरी में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था और रामनगर रोड स्थित आरके प्लाइवुड फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत था। गत सायं वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेजाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। उसे ेपरिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के दो नाबालिग पुत्र हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *