Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

समाजसेवी सूरज प्रकाश गुप्ता सम्मानित

रूद्रपुर। उत्तराखंड पूर्वांचल महासभा की ओर से बीते दिवस किच्छा बाईपास मार्ग स्थित लेक पैराडाइज मेें आयोजित खिचड़ी महोत्सव में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वांचल समाज के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरानशहर के स माजसेवीएवं दवा व्यवसायी सूरज प्रकाश गुप्ता को भी सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बता दें सूरज प्रकाश गुप्ता समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। मुख्य बाजार में गुप्ता मेडिकल कार्नर के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। पिछले कई वर्षों से वह समय समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के साथ ही ऐसे आयोजनों के लिए समय समय पर अपना बढ़चढ़कर योगदान भी देते है। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए खिचड़ी महोत्सव में उन्हें सम्मान से नवाया गया। सम्मानित होने पर सूरज प्रकाश गुप्ता ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए वह हरसम्भव सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने खिचड़ी महोत्सव के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूर्वांचल महासभा का आभार प्रकट करते हुए सभी को खिचड़ी पर्व की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *