Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा कर्मी को बधंकर बनाकर फैक्ट्री में की लूटपाट

काशीपुर,(उद संवाददाता)। हथियारबंद बददमाशों ने फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट की।सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस को दी गयी तहरीर में भगतपुर निवासी राजपाल पुत्र चुन्नी सिंह ने बताया कि वह मटर प्लांट महुआखेड़ागंज का सिक्योरिटी इंचार्ज है। गतरात्रि प्लांट में दीपक पुत्र इतवारी सिंह और अरविंद पुत्र राम किशोर सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे। आज प्रातः सुरक्षाकर्मी कमल सिंह ने बताया कि गतरात्रि हथियारबंद बदमाश प्लांट में घुस आये और दोनों सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और वहां रखा बिजली का सामान, मोटर, कुर्सियां, साइकिल आदि सामान लूटकर फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *