Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बन्द बोरे में श्रमिक का शव मिलने से हड़कम्प

किच्छा,(उद संवाददाता)। दो दिन पूर्व लापता हुए श्रमिक की आज बंद बोरे में लाश पायी गयी जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रमिक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर खेत में फैंका गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार सुनहरा फार्म निवासी 34वर्षीय विपुल मंडल पुत्र विधान मंडल खेतों में काम करता था और गत शनिवार से वह लापता था। उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। आज प्रातः सुनहरा फार्म के एक खेत मे ग्रामीणों ने बंद बोरा देखा। किसी आशंका के चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब बोरा खोला गया तो उसमें विपुल मंडल की लाश पायी गयी। उसके गले पर निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। सूचना मिलने पर एसएसपी वरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पिंचा सहित तमाम पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। श्रमिक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *