Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 6 की मौत

नौएडा (उद ब्यूरो)।उत्तराखंड यूपी में ठंड का कहर जारी है। कोहरे के कारण से ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक घने कोहरे के कारण कार नहर में गिर गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल 11 लोग सवार थे और नोएडा एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दिया और गाड़ी फिसलकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में 5 अन्य लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों की मृत घोषित कर दिया जबकि घायल 5 लोगों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे। मृतकों हमें महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम िखलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *