Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैम्पो से गिरकर महिला श्रमिक घायल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः टैम्पो में सवार होकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्य के लिए जा रही महिला श्रमिक मार्ग में असंतुलित होकर टैम्पो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी रेशमवती पत्नी प्रेमपाल आज प्रातः टैम्पो में सवार होकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्य के लिए रवाना हुई। मार्ग में रेशमवती अचानक असंतुलित होकर टैम्पो से नीचे आ गिरी और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर भी चोटें आ गयीं। अचानक हुई इस घटना से टैम्पो सवार अन्य यात्रियों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर आ गये। उन्होंने घायल रेशमवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *